रविवार, 20 अप्रैल 2014

गरीबी और बेरोजगारी ( भाग-१ )


          आज हमारी  पीढ़ी  के सामने कई स्वजनित समस्याऍ हैँ, क्योंकि अपनी दृष्टि  में हम अपने को वास्तविक स्थिति  से  ज्यादा हाई स्टेटस  का समझते हैं। अभिभावकों को भी श्रेय जाता है जो जी-जान से हमारी  इच्छाओं की पूर्ति किये जाते हैं भले ही उनकी सामर्थ्य हो या नहीं। निर्धन तो कोई नहीं है  लेकिन अल्प -धनी  (मिडिल क्लास ) आज समाज में  हेय  दृष्टि से देखा जाता है मवाद  की भांति, तभी तो इसे  हर कोई ढ़ांपना चाह्ता है  क्रेडिट कार्ड से जो ऋण या कर्ज नहीं कहलाता आजकल। फलस्वरुप इस सुविधा ने अशान्ति बढ़ा दी है। 

            प्रतिस्पर्धा की भावना से कोई भी अछूता नहीं है , फिर चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो या अर्थोपार्जन के।  प्रति वर्ष परीक्षा के परिणाम आने  के बाद कई  विद्यार्थी आत्महत्या करते हैं। 
अहम्  इतना  हावी  हो गया  है स्वयं को  कोई  अपने योग्य रोज़गार नहीं दिखाई देता।  ऐसा नहीं कि काम की कमी है हमारे देश में , लेकिन समस्या है कि हमें पसंद की नौकरी नहीं मिलती, या फिर हमारी छटपटाहट कम  होती हैं उस के लिए। यदि मिल जाए तो वह हमारी इच्छाओं के अनुकूल  होने की अपेक्षा करते हैं हम।
ईर्ष्या ,द्वेष की अग्नि हमारे अंतर्मन को अशांत करने लगती है। आज परायों का तो क्या सहोदर का सुख भी हमें जलाता है। यदि हमारा सहकर्मी अपनी मृदु-भाषिता द्वारा प्रभाावित करता है मालिक को तो हम उसे चाटुकार समझने लगते हैं। जब चाहे लाभ -हानि  सोचे बिना खेल ख़राब कर सकते  हैँ।
लोभ भी कुछ कम नहीं है ,जैसे ही किसी सहकर्मी/अपने  की पगार बढ़ी हमारे पेट में दर्द होने लगता है ,या किसी पड़ोसी/मित्र /संबधी की आय अधिक होने लगे तो हीन-भावना से ग्रसित  हो जाते हैं। जैसे-तैसे स्वयं को नियंत्रण में रख भी ले तो कोई न कोई चिंगारी लगा कर ऐसा आभास कराने  लगते  है कि अमुक पदार्थों  का अभाव है हमारे पास। 

  प्रदर्शन की भावना को लेकर समाज में अपने वर्चस्व   बनाये  रखने के लिए हमें मालूम भी नहीं पढता कि    कब बेकार अतिरिक्त  वस्तुओं पर अनावश्यक व्यय क़र बैठे हैं हम और हमारा बजट बिगड़ गया।

हमें वित्त-प्रबंधन , आवश्यकता -प्रबंधन, इच्छा-प्रबंधन  की आवश्यकता है ,
                 मैने  पढ़ा था कि समय़ की व्यस्तता  नहीं बल्कि अनियमतिता मनुष्य  को मारती  है.  इसी प्रकार यदि अपव्ययों से अपने को बचायें  तो  हमारे पास  धन की कमी नहीं होगी, यदि  हो तो हमें समझ लेना चाहिए कि हमाऱी वित्त-प्रबंधन  में कहीँ त्रुटि  हो गयी  है। हमारी आवश्यकताओं और इच्छाओं के बीच की दूरी  बहुत बढ़  गयी है।  सर्वप्रथम प्राथमिकता  के आधार पर, सतर्क हो कर हमें  केवल आवश्यकतायो की सूची बनानी  चाहिए। सतर्कता इस लिए कि कहीं कोई इच्छा चुपके से न आजाय।                                                                             (क्रमशः )

मंगलवार, 4 मार्च 2014

How to open a Kiosk

How to open a Kiosk

In our life number of times, we became buyers but we don't have experience of seller. Have you ever noticed that despite no need of the certain thing, we had to buy the same. This is repercussion of the seller's tacts.

रविवार, 4 अगस्त 2013

आरोग्य का रहस्य

हमें निरोग रहने के लिए अपने आहार का ध्यान रखना चाहिए आहार से अभिप्राय केवल भोजन से नहीं बल्कि इसके अतिरिक्त सभी इन्द्रियों के आहार से है । हम आँखों से क्या देखते हैं कानो से क्या सुनते हैं मन में क्या सोचते हैं । प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति मे,  जिस प्रकार तन मे कूढ़ा इकठा होने पर रोगी हो जाते हैं , उसी प्रकार मन मे स्वच्छ्ता  न रहने  पर अर्थात मन मे किसी के प्रति ईर्ष्या द्वेष क्रोध ,किसी की निंदा करने पर भी हम रोगी हो जाते हैं। किसी वस्तु या व्यक्ति  विशेष मे  दीर्घ काल तक दोष देखते रहने पर हमें हड्डियों मे दर्द होना शुरू हो जाता है , जो बाद मे गठिया  रोग बन जाता है. जब हम छोटी छोटी बातों  पर गुस्सा होते हैं तो एक समय के बाद उच्च  रक्त चाप हो जाता है, जो आगे जाकर पैरालिसिस  तक भी हो सकता है।  जोर से चिला कर गुस्सा करने से साँस संबधी बीमारियाँ हो जाती है. । हर बात पर असतुन्ष्ठ  रहने पर , प्रभु की कृपा-दृष्टि से आंखे  मूँद कर दुखी रहने पर त्वचा संबधी रोग हो सकते हैं।  प्रभु ने जैसा घर,पति पत्नी, बच्चे ,सास ससुर,देवर जेठ , समधी  दादी, नानी, माता पिता और जो भी दिया है. , उस मे  हमें प्रसन्न रहने चाहिए। तभी जो हम स्वस्थ जीवन व्यतींत कर पायेंगे। 

शनिवार, 7 मई 2011

शनिवार, 19 फ़रवरी 2011

BE HAPPY............




Luminous environment brings hope..Every day is a celebration for us. Forget sorrows of life and be happy.

प्रकाशयुक्त वातावरण आशा लाता है .. हर दिन हमारे लिए एक उत्सव है. जीवन के दुखों को भूल जाओ और खुश रहो.

बुधवार, 2 फ़रवरी 2011

वेदना



दिनांक २.२.२०११

दोपहर खाने के बाद एक सहेली से बतियाते अचानक हम दोनों की आँखों से आंसू बहने लगे अपने -अपने पिता जी को स्मरण करके । कितनी दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि हम बेटिओं को पिता जीके साथ अल्पकाल के लिए ही रहना होता है। " मायके में जब हमजायेंगे तो पिता जी वहां नहीं होंगे " इस सत्य पर विश्वास करना असंभव होता है । हर बार मन कहता है कि पिताजी अभी हमारे बीच ही हैं, जरूर मिलेंगे हम उनसे । और यही आशा वेदना बन जाती है मायके जाकर ....,.

शनिवार, 6 नवंबर 2010

दीपावली, कितनी शुभ ?

आज दीपावली का शुभ पर्व है , ५ नवम्बर ,२०१० , इस समय रात्रि के १२ बजकर ४० मिनट हो गए हैं । लेकिन पटाखों की गढ़गढ़ाहत कानो में लगातार सुनायी दे रही है॥
क्या हमारी भारत की माताएं ऐसी विस्फोटक ध्वनि सुनकर आनंदित हो रहीं है, या पुत्रों को रोक नहीं पा रही हैं या
उनके इस साहसिक कार्य को देख गर्व अनुभव कर रही हैं ?
लाखों वृद्ध -जन साँस लेने में कष्ट झेल रहे होंगे । लाखों नवजात शिशु प्रदूषित वायु निगल रहे होंगे और हमारे भारत की युवा पीडी
धन को बर्बाद कर एवं ध्वनि व् वायु प्रदूषण फैला कर उल्लास मना रही है । क्या सरकार जनहित में कोई कानून पारित नहीं कर सकती ? क्या वह अपने देशवासियों की दयनीय स्थिति से अनभिज्ञ है !
आईये , आपको राजधानी दिल्ली की कुछ झलकियाँ दिखाते हैं, जहाँ हाल ही में राष्ट्रमंडल खेलों २०१० का आयोजन हुआ था ।







क्या आपके और हमारे दीपावली के दिन पटाखें जलाने से इनके जीवन में कोई सुधार आएगा ? निसंदेह नहीं, तोफिर इस अल्पकालिक प्रसन्नता हेतु स्वयं एवं भावी पीड़ी के लिए वातावरण को प्रदूषित क्यूँ करें !

शनिवार, 16 अक्टूबर 2010

दिल्ली २०१० कामनवेल्थ खेलों का समापन समारोह

यदि आप किसी कारणवश , १४ अक्टूबर ,२०१० को १९वे कामनवेल्थ खेलों का समापन -समारोह नहीं देख सके ,तोनिराश मत होईये ।
दूरदर्शन टी वी चैनल पर प्रसारित समापन -समारोह एवम २०१४- कामनवेल्थ खेलों का मेज़बान देश -स्काटलैंड की कुछ झलकियाँ का आनंद उठायें ,
साभार दूरदर्शन टी वी
चैनेल।






शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2010

मेरे अम्बर की दुनिया

अम्बर की दुनिया
गौरैया, छोटी चिडिया

गौरैया तो नज़र ही नही आती है, जब से इन्तरनेत की तारो ने जाल बिछाया है.
मेरे बचपन की यादे, रोश्न्दानो मे गौरैया के घोसले, उनके अन्डे , फिर छोटी चिडिया का दिख्नना, ची-ची की आवाज़, बीथ का कापी की कवर पर गिर जाना. सब सपना सा लगता है. हमारी प्रगति ने हमसे गौरैया छीन ली. हमे बच्चो को दिखाने के लिए केवल उस का चित्र ही रह गया है.


कबूतर

दिल्ली अब कबूतरो का शहर बन गया है. एक समय था जब कबूतर प्रेम का सन्देश-वाहक होते थे. प्रेमी-प्रेमिकाये अपने पत्र इनके पैरो मे बान्ध कर उन तक पहुचाते थे. आज इ-मेल के युग मे , कबूतर फुर्सत मे है, अपने कबीलो के साथ खाते-पीते मौज मनाते है. मैने कबूतरो का सन्सार देखा है. आप भी देखिये.